राग और ज्योतिष : कभी आप के साथ ऐसा हुआ है कि एक विशेष भजन सुनते ही आपके आंसु निकल आते हो , और आप भगवान से तुरंत connect हो जाते हो । यदि हां , तो आप संगीत की शक्ति को समझते है । इसी प्रकार हर ग्रह के अपने vibrations होते है , जो उपाय को तेज बनाते है 🧵
सूर्य (Sun) – राग भैरव आत्मबल के लिए राग भैरव – राग भैरव सुबह का राग है, ठीक वैसे ही जैसे सूर्य दिन की शुरुआत करता है। – आत्मविश्वास, नेतृत्व, और तेज को जागृत करता है। – कुंडली में सूर्य अशुभ हो या आत्मबल कमजोर लग रहा हो – हर सुबह राग भैरव का श्रवण करें।
चंद्र (Moon) – राग केदार मन बेचैन या नींद न आने पर राग केदार सुनो – राग केदार शीतलता और भावुकता का प्रतीक है। – यह मन को स्थिर करता है, भावनाओं को रूप देता है। – यदि चंद्रमा अशुभ हो या मानसिक अशांति हो — रात को राग केदार से मन को स्नान कराएं।
मंगल (Mars) – राग दुर्गा जब साहस चाहिए और भीतर डर बैठा हो — तब राग दुर्गा – राग दुर्गा ऊर्जा, वीरता और जुझारूपन जगाता है। – मंगल यदि अशुभ हो, या गुस्सा/हिंसा बढ़ रही हो — मंगलवार को राग दुर्गा सुनें, भक्ति में शक्ति मिलेगी।
बुध (Mercury) – राग हंसध्वनि अपनी भाषा और बुद्धि सुधारनी हो — तो राग हंसध्वनी – राग हंसध्वनि बुद्धि, ताजगी और संवाद का प्रतीक है। – वाणी दोष, परीक्षा में ध्यान, या expression से जुड़ी कोई समस्या हो — बुधवार को राग हंसध्वनि का जाप करें।
गुरु (Jupiter) – राग देसी ज्ञान और भक्ति एक साथ चाहिए तो सुनो – देसी राग। – यह राग गहराई और धार्मिक भावनाओं को जगाता है। – गुरुवार को इसे सुनना या गाना – ध्यान और धर्म दोनों को पुष्ट करता है। – जब गुरु की कृपा चाहिए – राग देसी को हृदय से सुनो
शुक्र (Venus) – राग यमन – राग यमन सौंदर्य, आकर्षण और रसिकता का राग है। – शुक्र अशुभ हो, संबंधों में ठंडापन हो – राग यमन से प्रेम में माधुर्य आएगा। – शुक्रवार की रात इसे सुनें।
शनि (Saturn) – राग भैरवी शनि की तड़प को शांति में बदलना हो, तो भैरवी सुनो। – राग भैरवी गहराई, करुणा और तप का राग है। – शनि की महादशा, साढ़ेसाती या डिप्रेशन हो — रोज रात को राग भैरवी से खुद को समर्पित करो।
राहु – राग मालकौंस तंत्र, रहस्य और आत्म-जागरण का संगीत – राग मालकौंस – राहु की उलझनों को सुलझाने में यह राग गूढ़ ऊर्जा देता है। – यदि भ्रम, डर, addiction या मानसिक असंतुलन हो — गहरी रात में राग मालकौंस सुनें। ध्यान करें। यह राहु का तांत्रिक संगीत है।
केतु – राग तोड़ी वैराग्य चाहिए? मोह काटना है? तोड़ी आपका राग है। – राग तोड़ी मन को अंतर्मुखी करता है, सांसारिक मोह से मुक्त करता है। – केतु जब आपको विचलित कर रहा हो — सुबह-सुबह तोड़ी सुनिए।
इन ग्रहों के उपाय करते समय घर में हल्की आवाज में ये राग चला दीजिए , उपाय ज्यादा तेजी से प्रभाव डालेंगे । यदि आपको अपने बच्चों में किसी विशेष ग्रह के गुण चाहिए तो बचपन से घर में भारतीय शास्त्रीय राग चलाइए । इस ब्रह्मांड में सबसे पहले संगीत ही आया था ।

